Sonbhadra News : राखड़ लदे ट्रक का टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, एक रेफर
चोपन थाना क्षेत्र के प्रदूषण जांच केंद्र के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब ओवर लोड राख़ड से लदे हाई स्पीड एक ट्रक का टायर अचानक ब्लास्ट कर गया।

sonbhadra
4:14 PM, September 8, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रदूषण जांच केंद्र के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब ओवर लोड राख़ड से लदे हाई स्पीड एक ट्रक का टायर अचानक ब्लास्ट कर गया। जिस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइक चालकों को अपने चपेट में ले लिया और ट्रक डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमर पड़ी और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया । घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को सिर चोट आई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने आनन-फानन में घायलों को थाने की वाहन से सीएचसी चोपन में भर्ती कराया। जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर अभय सिंह ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया । हालांकि एक घायल की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर अभय सिंह ने
बताया कि घायलों में एक 50 वर्षीय इंद्रबहादुर के हाथ पर टायर चढ़ जाने की वजह से गंभीर स्थित बनी हुई है। जिनका प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि घायल रामनरेश यादव नामक दूसरे बाइक चालक का प्राथमिक इलाज़ कर घर जाने की छुट्टी दे दी गई।




