Sonbhadra news : खड़े ट्रक से दो बैटरियां और टर्मिनल चोरी, चालक ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से अज्ञात चोर दो बैटरियां और उनके टर्मिनल चोरी कर ले गए।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग स्थित मीनाबाजार में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से अज्ञात चोर दो बैटरियां और उनके टर्मिनल चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मारकुंडी मीनाबाजार निवासी चालक चंदू भारती अपनी 22 चक्का ट्रक (नंबर UP62 CT 8728) को मीनाबाजार में रामजानकी गुप्ता की दुकान के पास खड़ा कर रात में भोजन करने घर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रक से दो बैटरियां और टर्मिनल निकालकर फरार हो गए।
जब चालक वापस लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने गुरमा पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से मारकुंडी घाटी से लेकर सलखन फॉसिल्स पार्क तक वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चोरी की घटनाओं में कमी आई थी। हालांकि, बरसात शुरू होने के साथ ही एक बार फिर रात के समय चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे ट्रक चालकों और वाहन स्वामियों में चिंता का माहौल है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला