Sonbhadra News : श्रद्धालुओं से भरी दो ऑटो आपस में टकराई, कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती
कुराड़ी ग्राम में उस समय हड़कम्प मच गया जब श्रद्धालुओं से भरी दो ऑटो में सीधी टक्कर हो गयी । दोनों ऑटो की आपसी टक्कर में कई श्रद्धांलु घायल हो गए। जिन्हें निजी साधन से तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु
sonbhadra
2:11 PM, March 30, 2025
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के कुराड़ी ग्राम में उस समय हड़कम्प मच गया जब श्रद्धालुओं से भरी दो ऑटो में सीधी टक्कर हो गयी । दोनों ऑटो की आपसी टक्कर में कई श्रद्धांलु घायल हो गए। जिन्हें निजी साधन से तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज़ के बाद दो युवतियों को गंभीर चोट आने कई वजह से जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया।
घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि वो सभी कुंडवासनी देवी माता का दर्शन कर वापस घर लौट रही थी कि अचानक मंदिर की तरफ जा रही ऑटो से उनकी ऑटो की टक्कर हो गईं। जिसके बाद निजी साधन से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन इलाज़ के लिए लाया गया।
बताया जा रहा है कि कई महिला श्रद्धालु व्रत थी और अचानक हुए हादसे से महिला श्रद्धालु को चक्कर आने लगा, उन्हें भी एतिहातन अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है ।




