Sonbhadra News : भूत-प्रेत के चक्कर में मारपीट करने के मामले में दो गिरफ्तार
शनिवार की शाम भूत-प्रेत के चक्कर में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चोपन पुलिस ने दो अभियुक्तों क़ो उनके घर से गिरफ्तार किया है तथा घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद किया है....

sonbhadra
11:07 PM, March 9, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शनिवार की शाम भूत-प्रेत के चक्कर में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चोपन पुलिस ने दो अभियुक्तों क़ो उनके घर से गिरफ्तार किया है तथा घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार क़ो परिवार के दो भाईयों के बीच भूत प्रेत के चक्कर में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई की पत्नी ने अपने मायके में सुचना दे दिया। लाठी-डंडे से लैस होकर महुआँव कला गाँव पहुँचे दर्जन भर बदमाशों ने घर में घुसकर शेष परिवार वालों पर हमला बोल दिया, जिसमें बुच्चू मौर्या (65वर्ष) पुत्र लुरझुर, हिरावती (62वर्ष) पत्नी बुच्चू मौर्या, मुन्ना मौर्या (36वर्ष) पुत्र बुच्चू मौर्या, कच्चन (32 वर्ष) पत्नी मुन्ना मौर्या, बुल्लु मौर्या (30वर्ष) पुत्र बुच्चू मौर्या, प्रीया (28 वर्ष) पत्नी बुल्लु मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके सभी हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुँची चोपन थाना पुलिस ने सभी घायलों क़ो 108 नं0 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था।
घर से गिरफ्तार किए गए आरोपी -
वहीं पुलिस ने बताया कि, पीड़ित महुआँव कला निवासी बुच्चू लाल मौर्या पुत्र स्व0 लुरझुर मौर्या की तहरीर के आधार पर चोपन थाने पर धारा 191(2), 333, 324(4), 115(2), 117(2), 110, 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आज दोपहर में मुखबिर की सुचना पर दो अभियुक्तों महुआंव कला निवासी श्रीराम मौर्या (18वर्ष) व सोनू मौर्या उर्फ सुधीर मौर्या (26वर्ष) पुत्रगण विजय मौर्या क़ो उनके घर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डण्डा व एक लकड़ी की पटरी बरामद किया गया। अभियुक्तों क़ो विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया, उ0नि0 अभयनाथ सिंह यादव, हे0का0 रुद्रकान्त यादव, हे0का0 सच्चिदानन्द यादव थाना चोपन मौजूद रहे।



