Sonbhadra News : गाड़ी में ठूंसकर तस्करी के लिए ले जा रहे 32 भैंसों के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार
चांचीकला चौकी क्षेत्र में मझिगंवा गांव में एक कंटेनर (ट्रक) झारखंड से आते हुये दिखाई दिया । जिसे रोककर चेंकिग के दौरान कंटेनर में अंदर 32 नग भैंस/भैसा ठूंस ठूंस कर भरा मिला ।

sonbhadra
9:16 PM, September 14, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । शनिवार को चेकिंग के दौरान चांचीकला चौकी क्षेत्र में मझिगंवा गांव में एक कंटेनर (ट्रक) झारखंड से आते हुये दिखाई दिया । जिसे रोककर चेंकिग के दौरान कंटेनर में अंदर 32 नग भैंस/भैसा ठूंस ठूंस कर भरा मिला । जिसके साथ दो पशु तश्कर शिबू पुत्र रईस अहमद, निवासी ग्राम असदुल्लाहपुर रुही,थाना पोखराज, जिला कौशाम्बी, साहिल पुत्र मोनू निवासी भरवारी नई बाजार,थाना पोखराज, कौशाम्बी को कोन पुलिस ने मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर पुछताछ किया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि झारखंड से चांचीकला चौकी क्षेत्र से होते हुये एक कंटेनर की सघन जांच मे 32 नग भैस के साथ दो पशु तश्कर को गिरफ्तार कर 11 पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये भैसों को पशु पालकों मे वितरण कर दिया गया है, इस काम मे पडोसी राज्य झारखंड के नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंसार पुत्र जलील,जैनुल्ला पुत्र भोला रंका गढवा, समेत अन्य लोग झारखंड से भैसों को लेकर तश्करी हेतु कानपुर ले जा रहा था कि शनिवार कि सांय मझिगंवा चांचीकला मे पकड कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पकडने वाले पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, चौकी इंचार्ज चांचीकला चंद्रशेखर सिंह यादव,हे.का.लतीफ सिद्दीकी, रामजी यादव शामिल रहे।




