Sonbhadra News : जादू टोना के नाम पर लड़की की माँग करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
जादू टोना के नाम पर महिलाओं को दिग्भ्रमित करने तथा लड़की की माँग करने के आरोप में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है l

sonbhadra
4:27 PM, July 13, 2025
एस0 प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना अंतर्गत जादू टोना के नाम पर महिलाओं को दिग्भ्रमित करने तथा लड़की की माँग करने के आरोप में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है l
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सत्येंद्र कुमार पुत्र विजय बहादुर 33 वर्ष निवासी हरहोरी , थाना म्योरपुर द्वारा म्योरपुर थाना अंतर्गत निवासी एक महिला से पूजा पाठ , शुद्धिकरण एवं तंत्र मंत्र के कार्य में धनलक्ष्मी बनाने के लिए एक 5.5 फिट लंबी एवं साफ़ सुथरी लड़की की व्यवस्था करने के लिये कहा जा रहा है l आरोपी द्वारा वीडियो में लड़की को दुद्धी , सोनभद्र निवासी अवधेश तिवारी 45 वर्ष के यहाँ पहुँचाने के लिए कहा जा रहा है l वादिनी की सूचना पर थाना म्योरपुर में दोनों आरोपियों सत्येन्द्र और अवधेश के विरुद्ध धारा 45 ( क) ( किसी को कोई कार्य करने के लिये उकसाना या दूसरों के साथ मिलकर साजिश रचना ) ,318(4) ( धोखाधड़ी ) एवं 352 ( अपमान करने और शांति भंग करने के लिए उकसाना) बी एन एस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है l




