Sonbhadra News : युवक का गुप्तांग काटने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक का गुप्तांग काटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.....

सीओ सीटी रणधीर मिश्रा....
sonbhadra
4:31 PM, October 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक का गुप्तांग काटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चुर्क गांव निवासी पप्पू (28वर्ष) पुत्र कमला अपने कुछ दोस्तों के साथ चुर्क गाँव से पहले बने पुलिया के पास पार्टी करने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक का प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि "चुर्क निवासी पप्पू पुत्र कमला को चोटें आई थीं। अस्पताल में उनसे पूछताछ की गई। शुरुआत में नशे की हालत में होने के कारण पप्पू कुछ बता नहीं पाए। सोमवार सुबह पूछताछ में उन्होंने बताया कि राजेश और भवानी नामक दोस्तों के साथ नशा किया था और नशे में ही उनका आपस में विवाद हो गया, जिसमें उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने पप्पू की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजेश और भवानी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है ताकि घटना के वास्तविक तथ्यों का पता चल सके।"




