Sonbhadra News : नहर में गिरा खाद लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला
रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में आज उस समय बड़ा हादसा टल गया जब खाद से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हालांकि घटना में चालक और खालासी बाल-बाल बच गए लेकिन नहर में खाद से भरा ट्रक पलटने से....

नहर में पलटी खाद लदी ट्रक तथा उपस्थित ग्रामीण.....
sonbhadra
10:27 AM, November 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में आज उस समय बड़ा हादसा टल गया जब खाद से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हालांकि घटना में चालक और खालासी बाल-बाल बच गए लेकिन नहर में खाद से भरा ट्रक पलटने से नहर का पानी दूषित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार, अरौली स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति की ओर खाद पहुंचाने जा खाद लदा एक ट्रक नहर के किनारे बनी संकरी सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के सिद्धि पुलिया के पास नहर में पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन नहर में खाद से भरा ट्रक पलटने से नहर का पानी दूषित हो गया। घटना की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं नहर में गिरे ट्रक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूर्य प्रकाश, रवि मौर्या, राजकुमार सिंह, विजेंद्र मौर्या, सुनील कुमार, बाबूधन, रणजीत सिंह, अंशु सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि "नहर के किनारे बने सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही से रास्ते ही हालत खराब हो गई है, जिससे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रास्ते को गड्ढा मुक्त किए जाने की मांग किया है।"




