Sonbhadra News : ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, चार मजदूर घायल
चुर्क से केकराही मिर्च तोड़ कर लौटते समय मजदूरों से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हादसा कठपुरवा के पास हुआ ।

sonbhadra
10:24 PM, September 8, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क से केकराही मिर्च तोड़ कर लौटते समय मजदूरों से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हादसा कठपुरवा के पास हुआ । हादसे में चार घायल मजदूरों को जिला अस्पताल लोढ़ी में भेजा गया, जहाँ इलाज चल रहा है। घायलों में 13 वर्षीय सुंदरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को चुर्क से कुछ लेबर मिर्च तोड़ने के लिए केकराही गए हुए थे, शाम चुर्क लौटते समय कठपुरवा के पास एक ट्रक ने टेंपो में साइड से टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो में बैठे मजदूरों में से चार मजदूर सुंदरी 13 वर्ष पुत्री जितेन्द्र, राजेश्वर पुत्र रामा उम्र 23वर्ष, मंजु पति रामा उम्र 35 वर्ष पुनम पुत्री रामा उम्र 16 वर्ष, सभी निवासी चुर्क घायल हो गए सभी का इलाज जिला अस्पताल लोढ़ी में हो रहा है । घायलों में सुंदरी को गंभीर चोटे आई है।




