Sonbhadra News : ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, तीन युवक घायल
वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर गुरुवार की रात को चोपन के तरफ से आ रहे बाइक सवार को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

sonbhadra
7:54 PM, June 26, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोस्ट आफिस के सामने वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर गुरुवार की रात को चोपन के तरफ से आ रहे बाइक सवार को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने चोपन पुलिस व ऐम्बुलेंस को सूचना दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन थाना की पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल ऐम्बुलेंस से तीन घायलों को चोपन अस्पताल भेजवाया गया ।
वहीं चिकित्सकों ने तीनों घायलों में से भगवान दास पुत्र स्व अमेरिका निवासी कोटा के टोला हथवानी, की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी इसकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया और घायल कैलाश गोंड पुत्र रामजीत व गंगा बली पुत्र अज्ञात निवासी पटिहवा कोटा को इलाज के बाद स्थिति ठीक होने पर चिकित्सकों ने छोड़ दिया गया ।




