Sonbhadra News : कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर खनिज परिवहन करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार
मौके से कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर परिवहन कर रहे चालक रमेश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी भभाईच थाना चोपन को पुलिस टीम द्वारा मौके से ही गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस की गिरफ्त में कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर खनिज परिवहन करने वाला ट्रक चालक
sonbhadra
6:44 PM, January 6, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । रविवार को खनिज विभाग के मोहर्रिर ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 5 जनवरी को वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी बैरियर के पास खान निरीक्षक व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उप खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच किया जा रहा था । इसी दौरान वाहन सं0 यूपी 64 CT 0983 जिस पर 21 घन 0मी0 गिट्टी लदी हुई थी। वाहन का परिवहन प्रपत्र चेक किया गया तो ज्ञात हुआ कि वाहन चालक द्वारा वाहन संख्या यूपी 64 CT 0983 कुट रचित नम्बर प्लेट लगाकार उप खनिज का परिवहन किया जा रहा था। मौके से कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर परिवहन कर रहे चालक रमेश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी भभाईच थाना चोपन को पुलिस टीम द्वारा मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-23/2025 धारा303(2), 317(2), 61(2)ख, 336(2), 340(2), 318(4) भारतीय न्याय सहिंता व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली- 2021 व 4/21 खान एवं खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।




