Sonbhadra News : बाइक के धक्के से ट्रक चालक घायल, दूसरा बाइक सवार घायल का मोबाइल छीनकर हुआ फरार
मालोघाट टोल प्लाजा स्थित लल्लू ढाबा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आने से एक ट्रक चालक घायल हो गया। वही पीछे से आ रही दूसरी बाइक सवार ने घायल ट्रक ड्राइवर का मोबाइल छीनकर फरार हो गया ।

sonbhadra
2:28 PM, April 25, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मालोघाट टोल प्लाजा स्थित लल्लू ढाबा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आने से एक ट्रक चालक घायल हो गया। वही पीछे से आ रही दूसरी बाइक सवार ने घायल ट्रक ड्राइवर का मोबाइल छीनकर फरार हो गया ।
जानकारी मुताबिक अनुसार बीते शुक्रवार की रात वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथीनाला की तरफ जा रही ट्रक का चालक चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोल प्लाज से आगे करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित लल्लू ढाबा के पास अपनी ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर गेट खोलकर उतर रहा था कि अचानक हाथीनाला की तरफ से तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने ट्रक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ट्रक चालक घायल होकर सड़क पर गिर गया उसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे एक अज्ञात बाइक सवार घायल ट्रक चालक का मोबाइल छीनकर फरार हो गये। घटना के बाद ढाबे पर उपस्थित कुछ लोगों ने टक्कर मारे बाइक सवार को पकड़ कर बाइक खड़ा करा लिये। घायल ट्रक चालक और टक्कर मारने वाले बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को इलाज के लिए मौक पर जुटे लोगों ने टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन भेजवा दिया ।मोबाइल छीन कर फरार हुए अज्ञात बाइक सवारों और घायलों का समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सका है , लोगों ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दे दिया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है ।



