Sonbhadra News : अवैध वसूली से परेशान ऑटो चालक पहुँचे एसपी दरबार, पत्रक सौंप की कार्यवाही की मांग
ऑटो चालकों से कथित तौर पर जबरिया हो रही अवैध वसूली के खिलाफ आज बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने एसपी दरबार पहुँच पत्रक सौंपा और एसपी से मांग किया कि दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए, जिससे भयमुक्त......

sonbhadra
8:02 PM, January 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । ऑटो चालकों से कथित तौर पर जबरिया हो रही अवैध वसूली के खिलाफ आज बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने एसपी दरबार पहुँच पत्रक सौंपा और एसपी से मांग किया कि दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए, जिससे भयमुक्त होकर अपना काम कर सकें।
इस दौरान ऑटो चालकों ने आरोप लगाते हुए बताया कि "वह लोग रॉबर्ट्सगंज से मधुपुर तक ऑटो चलाते हैं और सवारी ढोकर बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का पेट पालते हैं, लेकिन कथित नंबर टेकर बने कुछ युवक स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से जबरिया अवैध वसूली करते हैं और इसका विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता करते हैं और कई बार मारपीट व धमकी देने पर भी उतर आते हैं। इससे ऑटो चालकों में भय का माहौल बना हुआ है और वे मानसिक रूप से भी परेशान हैं। सामूहिक रूप से एसपी कार्यालय पहुंचे ऑटो चालकों ने एसपी अभिषेक वर्मा से मांग किया कि अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिससे वे बिना डर के अपना काम कर सकें।"
इस दौरान प्रदीप कुमार, विकास सोनकर, संदीप, मनोज, ए0के0 सिंह, राज, अर्पित, दिलीप सहित अन्य ऑटो चालक मौजूद रहे।




