Sonbhadra news : राख की धूल से परेशान स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार
तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।

sonbhadra
4:58 PM, November 3, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे स्थित तेलगुड़वा से हाथीनाला मार्ग पर राखड़ लदे भारी वाहनों से उड़ रही धूल से परेशान स्थानीय लोगों ने मंगलवार को तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क पर गिर रही राख सूखकर धूल के गुबार में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। धूल के कारण सामने का रास्ता दिखाई नहीं देता, वहीं सांस लेने और सड़क किनारे दुकानों व घरों में भी राख पहुंचने से समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों ने सड़क से राख हटाने और वाहनों से राख गिरने पर रोक लगाने की मांग की।




