Sonbhadra news : जिले के आला अधिकारियों द्वारा किया गया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण
जिला जज, सीजीएम, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओं एवं पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के द्वारा जिलाकारागार गुरमा का रूटीन के तहत निरीक्षण किया गया

फ़ोटो : जिला जेल के निरीक्षण में जिले के आला अधिकारी
sonbhadra
6:53 PM, September 30, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । जिला जज, सीजीएम, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओं एवं पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के द्वारा जिलाकारागार गुरमा का रूटीन के तहत निरीक्षण किया गया।
प्राप्त समाचार अनुसार जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, जिलाजज राम सुलीन सिंह, सीजीएम आलोक यादव, सीएमओ अश्वनी कुमार, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के संयुक्त टीम द्वारा जिला कारागार का दोपहर के पश्चात से साय 5 बजे तक जिलाकारागार का निरिक्षण के दौरान सर्व प्रथम महिला बैरिक में महिलाओं से जिलाकारागार की ओर से मिल रहे सुविधाओं के साथ अन्य जानकारी ली। इसके पश्चात पुरुष बंदी बैरिको की निरिक्षण करते हुए उनसे भी रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इसी के साथ भोजनालय, चिकत्सालय सभी कार्यालयों का निरिक्षण करते हुए साफ सफाई, बागवानी, फुलवारी साथ ही जेल परिसर में औषधीय गुणों वाले पेड़ पौधों का भी निरिक्षण किया। सघन जांच के पश्चात साय 5 बजे के लगभग बैरक वापस लौट गये।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से पुलिस प्रसाशन अपने दलबल के साथ जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, जेलर अरविंद , डिप्टी जेलर शशांक पटेल, डिप्टी जेलर गौरव, डिप्टी जेलर गरिमा कुमारी, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर गंगा प्रसाद यादव समेत जेल प्रशासन समस्त स्टाफ मौजूद रहे।




