Sonbhadra News : तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक- के०डी० जैन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के बैनर तले 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई।

sonbhadra
12:39 PM, August 14, 2026
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के बैनर तले 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर एमजीआर बस्ती होते हुए एनटीपीसी शक्ति नायक द्वार पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद जैसे गगनचुंबी नारों से राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया। इसी क्रम में स्वयंसेवकों द्वारा 200 तिरंगा झंडा राजगीरों तथा स्थानीय निवासियों को वितरित किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ म एनसीएल खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक के० डी० जैन के शुभकामना संदेश के साथ हुआ। श्री जैन ने स्वयंसेवकों को तिरंगा यात्रा द्वारा राष्ट्रीय चेतना के संचार में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा निश्चित रूप से राष्ट्रीय चेतना के विकास में सहायक सिद्ध होगी।
इस आयोजन में स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन एनसीएल खड़िया मनीष भंडारी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया और एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा तिरंगा यात्रा द्वारा इसके प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे कदम को सराहनीय बताया। इस अवसर पर सामुदायिक विकास अधिकारी एनसीएल खड़िया श्री अमरेंद्र कुमार ने तिरंगा यात्रा पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए तैयार रहने की प्रतिबद्धता के प्रति ध्यान आकर्षित किया। परिसर प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें यथा संभव राष्ट्र सेवा के लिए कार्य करते रहने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटे लाल प्रसाद द्वारा किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से डॉ० प्रभाकर लाल, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, डॉ विनोद कुमार पाण्डेय, रविकांत,अम्बरीष, प्रभा, खुशबू, खुशी, शाहीन, आयशा, अंजना, अंकित, हिमांशु ,नीरज ,समीर, उज्जवल, राहुल आदि की भूमिका सारणी रही।




