Sonbhadra news : गाजे-बाजे के साथ निकली तिरंगा यात्रा
ब्लाक परिसर से दुबेपुर तक गाजे-बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें भारत माता कि झांकी आकर्षक का केंद्र रही।

sonbhadra
5:19 PM, August 12, 2025
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी । विकास खंड नगवां में मंगलवार को सैकड़ों कि संख्या में मौजूद लोगों ने ब्लाक परिसर से दुबेपुर तक गाजे-बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें भारत माता कि झांकी आकर्षक का केंद्र रही।
तिरंगा यात्रा को ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह, अमरेश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यात्रा में सामिल लोगों ने भारत माता कि जयकारा लगाते हुए ब्लाक परिसर से रवाना होकर पवनी, तेलाडी़,वैनी होते हुए दुबेपुर शिवमन्दिर पर समापन किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनायें और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनें।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा लक्षनदेव खरवार, विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा,हिरेश दुबे, कृष्णराम दुबे, धीरेन्द्र पटेल,महेश, ओमप्रकाश, रमाकांत, महेश खरवार,विनय, सहित सैकड़ों कि संख्या में लोग मौजूद रहे।




