चुर्क, (सोनभद्र)। राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए मंगलवार को हरसेवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, चुर्क में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों से पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘राष्ट्र प्रथम—सदैव प्रथम’ के नारों से गूंज उठा। तिरंगा महोत्सव के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सोनभद्र प्रभारी एवं राज्य मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश हंसराज विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार को राज्य मंत्री समाज कल्याण उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा महज तीन रंगों से बना ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए असंख्य वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।