Sonbhadra News : मोमबत्ती जलाकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को सायं चोपन के नर सेवा नारायण सेवा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते
sonbhadra
8:26 PM, April 25, 2025
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को सायं चोपन के नर सेवा नारायण सेवा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ गहरा रोष प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, भाजपा नेता राजा मिश्रा, और भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह एवं श्यामाचरण गिरी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों की इस घृणित हरकत का करारा जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दी जाए।
श्री उस्मान अली ने कहा कि देशविरोधी ताकतों के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। वहीं भाजपा नेता राजा मिश्रा एवं नर सेवा नारायण के संयोजक मनोज चौबे ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना जरूरी है। भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह एवं अपना दल एस के नेता श्यामाचरण गिरी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा ईंट का जबाब पत्थर से दिया जायेगा।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर दया सिंह,नवल किशोर चौबे,नजमूद्दीन इद्रीसी, डॉ सत्येन्द्र आर्य, सभासद सलीम कुरैशी, सत्यदेव पाण्डेय, महफूज आरिफ, अभिषेक दूबे,सतीश यादव, रमेश सोनी,जितू सिंह,नरेश यादव, महेन्द्र निषाद, बिनित शर्मा, विकास सिंह छोटकू, नन्हे मास्टर,सुल्तान कुरैशी आदि उपस्थित रहे।




