Sonbhadra News : आदिवासियों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न - जीत सिंह
आदिवासियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, भाजपा सरकार लगातार आदिवासियों के हित में कार्य कर रही है। यह बातें जनपद न्यूज़ लाइव से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत....

sonbhadra
10:39 PM, October 18, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने अभ्युदय कोचिंग के छात्र छात्राओं से की बातचीत
सोनभद्र । आदिवासियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, भाजपा सरकार लगातार आदिवासियों के हित में कार्य कर रही है। यह बातें जनपद न्यूज़ लाइव से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहीं।
इससे पूर्व आज जनपद सोनभद्र प्रथम आगमन पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने सदर विधायक भूपेश चौबे, ब्लॉक प्रमुख नगवाँ अलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रवण गोंड़ ने लोढ़ी स्थित खरवार भवन में स्थापित पूर्व विधायक हरी प्रसाद उर्फ़ घमड़ी खरवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात खरवार भवन में संचालित अभ्युदय कोचिंग के छात्रों से मुलाक़ात किया और उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन भी दिया।
म्योरपुर के कुस्महा गांव निवासी जीत सिंह ने कहा कि खरवार समाज भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के दरबार पर जाकर उनकी समस्याओं को दूर कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। जिले में आदिवासियों के जमीन कब्ज़ा करने के मामले को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का हल कराया जायेगा।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।




