Sonbhadra News : गांधी मैदान नगवा में आदिवासी महोत्सव सम्पन्न
महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर सोनभद्र में आयोजित आदिवासी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया ।

sonbhadra
7:26 PM, January 30, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर सोनभद्र में आयोजित आदिवासी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया । पिछले 24 वर्षों से हर वर्ष मनाये जाने वाले आदिवासी महोत्सव में जिले के सभी दलों के नेता व बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित होते थे। कार्यक्रम ke मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार रहे। जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने किया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड, पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड,ने संयुक्तरूप से मशाल जुलूस में अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि नगवा की धरती से 1857 की क्रांति में शहीद हुए गुमनाम सुराजियो ने अंग्रेजों को क्षेत्र से खदेड़ने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।गांधी को मारने वाले आज गोडसे की पूजा कर रहे है।आज गांधी जी की दूसरी हत्या मनरेगा का नाम बदल,कर दिया गया । ग्राम प्रधानों का अधिकार भी धीरे-धीरे कम हो रहा है।आदिवासियों की जमीन पर बाहरी लोग कब्जा कर आदिवासियों को परेशान कर रहे है आज जमीन की लड़ाई के लिए आदिवासी समाज तहसील थाने का चक्कर लगाने को विवश है। सासंद ने कहा आदिवासियों की जमीन सर्वे में कराकर परेशान करने वाले बक्से नहीं जायेगे जिला मुख्यालय पर दिशा की बैठक में इन बिंदुओं को प्रमुखता से रखा जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक हरि राम चेरो ने कहा कि गुमनाम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के नामो को पटल पर लाने का काम भाई महेशानंद ने किया।आदिवासियों को एकजुट करना होगा तभी वनवासी समाज का विकास होगा। हर सरकार अपनी विचारधारा से काम करती है। आदिवासियों का शैक्षणिक सामाजिक और आर्थिक विकास अभी तक नहीं हो सका।हम आदिवासियों की लड़ाई गांधीवादी तरीके से लड़ कर उन्हें जल जंगल जमीन के लिए आवाज उठाएंगे।कार्यक्रम के आयोजन महेशानन्द भाई आदिवासियों को गांधी जी एवं भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को याद रखना होगा।किसी भी बेटी का बाल विवाह गांव में नहीं होना नहीं चाहिए, सामाजिक बुराई को दूर कर एक बेहतर समाज की स्थापना करना है।
विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के लिए ग्राम स्वराज समिति द्वारा आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।गांधी जी का सपना था स्वच्छ भारत एवं सुंदर भारत हम उनके विचारों को आत्मसात करेंगे यही सच्ची श्रंद्धाजलि है।
ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड ने अपने संबोधन में कहा कि नगवा की धरती के स्वतंत्रता सेनानियों को पीढ़ी दर पीढ़ी याद की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान बिरहा के माध्यम से बालविवाह उन्मूलन,नशा मुक्ति आदि विषय पर प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन हरिकिशुन खरवार ने किया । कार्यक्रम के दौरान नगवा गांव के पांच स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों अमेरिका खरवार धर्मजीत, सोबरन, धनीराम, धनुकधारी को अतिथियों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक महेशानंद भाई, रामेश्वर राय, देवनारायन खरवार, डॉ गौरव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे|




