Sonbhadra News : विक्षिप्त बालक घर से लापता, परिजन परेशान
11 अगस्त रात्रि लगभग 12 बजे के आस पास परिजनो के सो जाने के पश्चात संदीप कुमार गौड़ उम्र 19 वर्ष पुत्र छोटे लाल गौड़ ,जो बिना परिजनो के जानकारी दिए ही घर से लापता हो गया।

फोटो : गुमशुदा संदीप कुमार गौड़
sonbhadra
1:50 PM, August 18, 2025
राकेश चौबे
★ पुलिस प्रशासन समेत पुलिस अधीक्षक से लगाई तलाश की गुहार
मारकुंडी सोनभद्र । चिरुई पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मकरीबारी बरिया टोला आदिवासी बस्ती से 11 अगस्त रात्रि लगभग 12 बजे के आस पास परिजनो के सो जाने के पश्चात संदीप कुमार गौड़ उम्र 19 वर्ष पुत्र छोटे लाल गौड़ ,जो बिना परिजनो के जानकारी दिए ही घर से लापता हो गया। उसकी मानसिक स्थित कुछ विक्षिप्त होने के कारण परिजन नात रिस्तेदार पास पड़ोस तमाम जगहों पर थक हार कर परिजनों ने गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र पुलिस चौकी चिरुई, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज समेत पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन तलाश की गुहार लगाई है।
इसी के साथ आमजनमानस को कही भी पता चल जाए तो उक्त पते के साथ स्थानीय पुलिस चौकी ,थाना समेत सम्पर्क सूत्र मोबाइल नंबर 9696467933 व 8318813985 कर जानकारी दे। हुलिया रंग सावला, चेहरा गोल, सामान्य शरीर, लम्बाई 5 फीट पहनावा काला शर्ट, काला पैंट, नंगे पैर से चल रहा है।




