Sonbhadra News : आदिवासी सम्मेलन का हुआ आयोजन
दुद्धी कस्बे के श्री रामलीला मैदान पर शनिवार को आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से क्षेत्र के आदिवासियों ने भाग लिया।

sonbhadra
5:55 PM, November 29, 2025
रमेश यादव (संवाददाता)
- नशा मुक्ति व शिक्षा पर दिया बल
दुद्धी (सोनभद्र) । स्थानीय कस्बे के श्री रामलीला मैदान पर शनिवार को आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से क्षेत्र के आदिवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राकृतिकशील आदिवासी बड़ा देव का सुमिरन कर बावन गण सतावन परगना के देवी देवताओं का आवाहन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह गौड के द्वारा किया गया।
आदिवासी सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज किशोर सिंह खरवार अध्यक्ष आदिवासी महासभा झारखंड उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी परंपरा गोंडी रीति रिवाज के तहत कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने समाज को एकजुट होकर शिक्षा पर विशेष बल दे और नशा मुक्त समाज बनाने मे अपना अपना योगदान दे, जिससे एक आदिवासी स्वच्छ समाज व्यक्ति के रूप में आपकी पहचान हो सके और वह समाज के हर अच्छे कार्य में अपनी सहभागिता दे सके। विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गौड महासभा ने अपने संबोधन में कहा कि जल जंगल जमीन पर अपना अधिकार न छोड़ें आदिवासियों की यह पुश्तैनी अधिकार है।
डॉ लवकुश प्रजापति ने अपनेसम्बोधन में कहा कि क्षेत्र के आदिवासियों के विकास के लिए मै हमेशा चिंतित रहता हूं,आदिवासीयों पर एक किताब लिखी है,जो फूलमती के नाम से प्रचलित है,जिसमें आदिवासियों के बारे में पूरा विवरण विस्तार से दिया गया है हमारे अशर्फी सिंह परस्ते धर्म गोंडी धर्म परिषद के अध्यक्ष ने अपने आदिवासी संस्कृति को बचाए रखना वह अपने आदिवासी परंपराओं पर ही चलने का आवाहन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य धर्माचार्य रामनाथ श्याम अनिल सिंह सुखई सिंह आदि रहे।




