Sonbhadra News : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण
प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आज आयोजन किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आज आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, प्रधानाचार्या, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण का कार्य किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं एवं उपस्थित जनों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या शोभा यादव, प्रीति शर्मा,अर्चना , वर्षा , पुष्पा देवी, संचिता श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता के साथ-साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे