Sonbhadra News : दर्शनार्थियों से भरी ट्रेवल बस दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग उस समय हड़कंप की स्थिति देखने को मिली जब दर्शनार्थियों से भरी ट्रेवल बस दुर्घटना की शिकार हो गई।

दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर मौजूद भीड़ व पुलिस
sonbhadra
11:17 PM, December 22, 2024
घनश्याम पाण्डेय/मंटू शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला में स्थित डी डी गुप्ता पेट्रोल पंप के समीप शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग उस समय हड़कंप की स्थिति देखने को मिली जब दर्शनार्थियों से भरी ट्रेवल बस दुर्घटना की शिकार हो गई। चोपन पुलिस ने तत्काल राहत बचाव शुरू किया और सभी दर्शनार्थियों को उतार कर रोड से सुरक्षित स्थान पहुंचाया। गनीमत रही कि बस में सवार किसी दर्शनार्थियों को चोट नहीं आई नहीं तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेवल्स एजेंसी की एक प्राइवेट बस छत्तीसगढ़ से लगभग 45 दर्शनार्थियों को अलग-अलग जिलों के प्रमुख स्थानों पर दर्शन कराने के लिए निकली थी। यूपी के सोनभद्र में डाला स्थित वैष्णो मंदिर पर दोपहर लगभग 1 बजे से रात्रि लगभग 9 बजे की ठहराव के बाद वाराणसी के लिए निकली थी कि जैसे ही बग्घानाला के पास पहुंची वैसे ही ब्रेकर पर से गुजर रही हाइवा ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की वजह से बस अनियंत्रित होकर हाइवा ट्रक से पीछे से टकरा जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि बैठे सभी दर्शनार्थी सुरक्षित बच गए। किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। चोपन थाना कस्बा इंचार्ज उमाशंकर यादव और रुद्रकांत यादव ने एक-एक सवारी को बस से निकाला और स्थिति को संभालते हुए दर्शनार्थियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और यातायात को सुचारू कराया। यात्रियों को वाराणसी भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।




