Sonbhadra News : परिवहन विभाग का अभियान जारी, बिना परमिट स्कूल बस सीज
जनपद में 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत स्कूली वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग का सघन जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पीटीओ मनोज कुमार ने रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास अभियान चलाकर......

बगैर परमिट स्कूल बस सीज करते परिवहन विभाग के कर्मी......
sonbhadra
10:21 PM, July 6, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• फायर सेफ्टी व फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर तीन वाहनों का चालान
• एआरटीओ ने स्कूल संचालकों को दी सख्त चेतावनी
सोनभद्र । जनपद में 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत स्कूली वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग का सघन जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पीटीओ मनोज कुमार ने रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास अभियान चलाकर सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच के दौरान फायर सेफ्टी उपकरण एवं फर्स्ट एड बॉक्स के अभाव में तीन वाहनों का चालान किया गया। वहीं बिना वैध परमिट के संचालित हो रही तिरुपति बालाजी पब्लिक स्कूल की एक बस को सीज कर दिया गया।
एआरटीओ (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने बताया कि "मिशन सेफ फ्यूचर के अंतर्गत स्कूली वाहनों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से अपील की कि अपने वाहनों के परमिट, फिटनेस, फायर सेफ्टी उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स सहित सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को समय रहते पूरा कर लें। यदि कोई वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध चालान के साथ-साथ सीज की कार्रवाई भी की जाएगी।"
एआरटीओ ने बताया कि "मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना है। विद्यार्थियों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।"




