Sonbhadra news : पुलिस विभाग में तीन मुख्य आरक्षियों के तबादले, तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती
कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद तीन मुख्य आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

Ai जेनरेटेड फोटो
sonbhadra
10:42 AM, October 5, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद तीन मुख्य आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जारी आदेश दिनांक 04 अक्टूबर 2026 के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कहां से कहां हुआ स्थानांतरण....
1 - मु0आ0 राजेश सिंह यादव (पीएनओ 062170723)
पुलिस लाइन → एसओजी
2 - मु0आ0 सर्वेश कुमार सिंह (पीएनओ 062130471)
थाना दुद्धी → थाना मांची
3 - मु0आ0 शिवबदन राम (पीएनओ 112770336)
चौकी डाला → थाना दुद्धी




