Sonbhadra news : अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया में जबरदस्त जल जमाव से आवागमन हुआ बांधित
गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित रेलवे पुलिया अण्डर ग्राउंड रेलवे विभाग के ठिकेदार कर्मचारियों द्वारा दो दिनो तक पानी का निकासी न होने से गुरुवार तक लगभग 4 फीट पानी का जलजमाव रहा।

sonbhadra
5:29 PM, October 9, 2025
राकेश चौबे
* रेलवे विभाग के ठिकेदार द्वारा दो दिनो से पानी निकासी न होने से स्कूली बच्चे हुए प्रभावित
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित रेलवे पुलिया अण्डर ग्राउंड रेलवे विभाग के ठिकेदार कर्मचारियों द्वारा दो दिनो तक पानी का निकासी न होने से गुरुवार तक लगभग 4 फीट पानी का जलजमाव हो जाने से छोटे बड़े वाहनों समेत पैदल ढेला रिक्सा साथ ही स्कूली बच्चों का भी जहाँ आवागमन प्रभावित होने से स्कूल जाने से बंचित रहे वहीं दर्जनों छोटे वाहन पानी में चलने से बंद हो गये।
ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध करने पर वैकल्पिक व्यवस्था से पानी कम होने पर गुरुवार दोपहर के पश्चात छोटे वाहनों को आवागमन को लेकर राहत मिली।
उक्त सम्बंध में क्षेत्रीय लोगों प्रधान ने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से अविलंब रेलवे ओवर ब्रिज पुलिया बनवाने की मांग किया है।




