Sonbhadra News : यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 210 वाहनों के काटे चालान
जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसके बावजूद यातायात नियमों को भूल कर नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले लोग सुधर नहीं रहे हैं। यातायात पुलिस भी...

स्वर्ण जयंती चौक पर बगैर हेलमेट जा रहे बाइक सवार का चालान काटते यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव....
sonbhadra
7:29 AM, August 7, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसके बावजूद यातायात नियमों को भूल कर नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले लोग सुधर नहीं रहे हैं। यातायात पुलिस भी इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश के क्रम में यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों व प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर 210 वाहनों का चालान किया।
इस दौरान यातायात प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि "बुधवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें बगैर हेलमेट और तीन सवारी जा रहे वाहनों को रोक कर उनका चालान किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सजग किया गया। इस दौरान तकरीबन 210 वाहनों का चालान की कार्यवाही अमल में लायी गई।"




