Sonbhadra News : यातायात नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने 393 वाहनों के काटे चालान
रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 393 चालान की कार्यवाही की गई।

चार पहिया वाहन से ब्लैक फ़िल्म उतारते यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार व ट्रैफिक पुलिस के जवान....
sonbhadra
12:57 AM, September 30, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 393 चालान की कार्यवाही की गई।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात विनोद कुमार के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि "अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघनों पर कुल 393 चालान किए गए, जिसमें ब्लैक फिल्म के 20, मॉडिफाइड साइलेंसर के 5, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग के 2, सीट बेल्ट न पहनने पर 3 तथा अन्य यातायात उल्लंघन जैसे- बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फॉल्टी नंबर प्लेट आदि के 363 वाहनों का चालान किया गया है।




