Sonbhadra News : 'आज नकद कल UPI' के साथ व्यापारियों ने किया सरकार की नीति का विरोध
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की जरूरत है न कि नये-नये टैक्स की । सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे । समाधान होने तक उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार संघर्

sonbhadra
4:18 PM, October 2, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। आज गाँधी जयंती के दिन व्यापारियों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। UPI ट्राजेक्शन पर 0.40% MDR शुल्क के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी विरोध जताते हुए UPI से पेमेंट नहीं लिया।
दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान पर आज No UPI का पोस्टर लगा कर अपनी अपति दर्ज कराई और नगद पेमट लिया । जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी व्यापारियों को आंदोलन में भागीदारी करने के लिए धन्यवाद दिया और जनहित में MDR शुल्क वापिस लेने की मांग किया । जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी देश की प्रगति में अपना योगदान बढ-चढ कर देता आ रहा है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की जरूरत है न कि नये-नये टैक्स की । सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे । समाधान होने तक उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार संघर्ष करता रहेगा।




