Sonbhadra News : फूड सेफ्टी पंजीकरण की सीमा बढ़ने पर व्यापारियों ने जताई खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जताया सरकार का आभार
आज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही मांग को......

sonbhadra
12:51 AM, March 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने फूड सेफ्टी पंजीकरण की सीमा 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये करने साथ ही पंजीकरण और लाइसेंस को आजीवन वैध कर देने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
व्यापारियों का कहना था कि फूड लाइसेंस को 'वन टाइम' किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़, कागजी कार्यवाही और विभागीय चक्करों से मुक्ति मिल सके। व्यापारियों ने सरकार से जल्द से जल्द कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की मांग की, जिससे रेस्टोरेंट, होटल, रेहड़ी व्यवसायियों को राहत मिल सके।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल लंबे समय से फूड लाइसेंस को एक बार में जारी करने की मांग कर रहा था। उनका मानना है कि इस निर्णय से व्यापारियों को भारी भरकम जुर्माने और अनावश्यक परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से व्यापार को बढ़ावा देगा और इससे व्यापारियों में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, लालू उमेश केशरी और बबलू केशरी सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।



