Sonbhadra News : राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम संपन्न
राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम उरमौरा स्थित होटल वैभव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मिर्जापुर मंडल से आए ज्वॉइंट कमिश्नर डी के दुबे ने किया।

sonbhadra
4:25 PM, June 8, 2026
आनंद चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम उरमौरा स्थित होटल वैभव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मिर्जापुर मंडल से आए ज्वॉइंट कमिश्नर डी के दुबे ने किया। राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, कर संबंधी जागरूकता बढ़ाने एवं विभाग तथा व्यापारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित विभिन्न प्रावधान ऑन ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, ई वे बिल, कर अनुपालन तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की इस अवसर पर व्यापारियों ने अपनी समस्याओं, सुझावों में व्यवहारिक कठिनाइयों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने व्यापारियों को आस्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा विभाग व्यापारिक गतिविधियों को सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि राज्य कर विभाग के कार्यालय में व्यापारियों के बैठने की न तो व्यवस्था है, न पीने योग्य पानी है इसकी तत्काल व्यवस्था कराई जाए श्री शर्मा ने हाई कोर्ट की गाइडलाइन का जिक्र करते हुए कहा कि यदि किसी व्यापारी का एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में माल जा रहा है तो बीच के प्रदेश में सचल दल द्वारा न तो गाड़ी रोकी जाए और ना ही माल सीज किया जाए। श्री शर्मा ने कहा कि सचल दल द्वारा ट्रांसपोर्ट की गाड़ी रोककर उसकी चाबी और मोबाइल न लिया जाए यह कृत्य असंवैधानिक होने के साथ-साथ अव्यावहारिक भी है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि करोना काल के बाद व्यापारी आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है दूसरे ऑनलाइन व्यापार कोढ में खाज पैदा कर रहा है खासकर छोटे व्यापारी इसका शिकार हो रहे हैं दूसरे कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलताओं को न समझ पाने के कारण छोटे व्यापारी समाप्त होते जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने विभाग द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विभाग और व्यापारियों के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है व्यापारी प्रतिनिधियों ने व्यापार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कर प्रणाली को और अधिक सरल एवं व्यापार अनुकूल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किया कार्यक्रम में राज्य करके वरिष्ठ अधिकारी डिप्टी कमिश्नर रितेश मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर बीके बंसल, असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर गौतम ,असिस्टेंट कमिश्नर अजय यादव, राज्य कर अधिकारी उपेंद्र कुमार , राज्य कर अधिकारी मनीष कुमार, लेखाकार जुनैद एवं वाणिज्य कर के वरिष्ठ अधिवक्ता क्रमशःअशोक श्रीवास्तव, एसपी सिंह, ध्रुव प्रताप सिंह, सियाराम सिंह, पवन शर्मा, धर्मेंद्र ओझा भगत सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं अन्य व्यापार मंडल के लोग मौजूद रहे।




