Sonbhadra News : व्यापारियों ने अबीर गुलाल के साथ मनाया होली मिलन समारोह
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले सोमवार की शाम नगर स्थित पृथ्वी बैंक्विट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित अजय शेखर,.....

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की कुछ तस्वीर.....
sonbhadra
7:57 PM, March 17, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले सोमवार की शाम नगर स्थित पृथ्वी बैंक्विट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित अजय शेखर, वर्तमान विधायक सदर भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर के व्यापारियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला लोगों ने एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एक दूजे से गले मिलकर अभिवादन करने के साथ ही फागुनी रंग की बयार में मदमस्त भाव से गीत -संगीत के बीच गोते लगाते रहे लोग होली आई रे कन्हाई एवं होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं जैसे गीतों पर पूरा समूह थिरकता नजर आया । इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में पदाधिकारीयों को साधुवाद देते हुए कहा कि कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारीयों के कारण ही हमारा संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है उन्होंने पदाधिकारीयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व से हमें नई ऊर्जा, नई दिशा और आगे बढ़ने का साहस प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बसंत आ गया है इसमें उमंग है, रंग है ,स्वर है, सुगंध है, रंग फूलों में है, स्वर कोयल की कुंजन में है, और सुगंध आम्र की मंजरी व पेड़ पौधों की डालियों पर इठलाते खिलखिलाते पुष्प विखेर रहे हैं इन सबको अपने साथ लेकर बसंत ने अपनी छवि-छटा बिखेरी है, बहार व बयार बहाई है। उन्होंने मध्य पूर्व एवं पश्चिमी देशों के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि बसंत की इसी मादकता के साथ रुदन एवं क्रंदन का भी एहसास होने लगा है धरती में धुआं छाया है, गगन में कुहासा है, और मानव मन उदास है, संभवत इसीलिए क्योंकि अंततः प्रकृति की ऊर्जा अभी भी कहीं अवरुद्ध है अभी तक वहां बसंत का आगमन नहीं हो सका है बलिदान की उमंग, तप के चटक रंग विवेक के स्वर व वैराग्य की सुगंध नहीं प्रसारित हो सकी है जब तक ऐसा ना हो पाएगा वसंत पूर्ण ना होगा एक अधूरापन एक अपूर्णता समूचे वातावरण को विषाक्त व विषाद ग्रस्त बनाए रखेगी। रक्त की छींटे यूं ही उड़ते रहेंगे प्रकृति यूं ही रूठी रहेगी आचरण के दोष, विचारों के विकार, हमें से किसी को भी बसंत की बहार एवं बयार में आनंदित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का मजबूत सशक्त स्तंभ है व्यापारी जो देश को देता है सबल, संभल अपने क्षेत्र की कर्मठ उपादेयता अर्पित करते, ठीक उसी प्रकार जैसे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में स्वाधीनता सेनानियों को आर्थिक मदद कर व्यापारियों ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया आज भी व्यापारी इसी कर्तव्य निष्ठा से काम कर समय पर टैक्स देकर अपने देश को आर्थिक आधार पर और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।




