Sonbhadra News : शॉर्ट सर्किट से गेहूँ लदे ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग,खूंटे से बंधे दो पशु भी जद में
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरुखाड़ गांव में लगातार दूसरे दिन भी अगलगी की घटना घटी जिसमें गेहूँ लदे ट्रैक्टर भी चपेट में

सोनभद्र
7:42 PM, April 12, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में लगातार दूसरे दिन भी अगलगी की घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई ।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी विरझु राम तथा उनकी पत्नी अपने हिस्से का गेहूं काटकर रविवार को दोपहर मे गांव के ही विकास यादव के ट्रैक्टर ट्राली से करीब सौ बोझ गेहूं खेत से लेकर अपने घर आ रहा था कि ट्रैक्टर जैसे ही पीड़ित किसान के घर के पास पहुंचने ही वाला था कि ऊपर से गुजरा लटक रहे विजली के तार के सम्पर्क मे आ गया जिससे तार से उठी चिंगारी ट्राली पर रखे गेहूं के सम्पर्क मे आ गया और देखते ही देखते आग कि लपते उठने लगी।
आनन फानन मे चालक ने किसी तरह से ट्राली से इंजन अलग कर इंजन को तो बचा लिया लेकिन ट्राली पर रखे सौ बोझ गेहूं और ट्रैक्टर ट्राली देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। आग इतना बिकराल रूप धारण कर लिया कि बगल मे बंधे उदित भारती के दो पशु जलकर बुरी तरह से झूलस गए और वहीं बगल मे महेश प्रसाद का खेत मे ही करीब पचास बोझ गेहूं बांधकर रखा था वह कि आग के चपेट मे आकर जल गया। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीनो ने आग को पूरे गांव फैलने से आग को रोक लिया। हलाकि डेढ़ घंटे बाद फायर बिर्गेड कि गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग को वुझाने का काम किया ।
पीड़ित किसानो तथा पशु पालक ने बताया कि हम लोगों का कुल गेहूं यही था जो जलकर खाक हो गया अब हम लोगों के सामने खाने के लाले पड़ जाएंगे।
घटना की सुचना ग्राम प्रधान विमल यादव ने तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार के साथ ही तहसील प्रशासन को देकर पीड़ित किसान तथा पशु पालक को क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है ।




