Lakhimpur Kheri news : खैर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तस्कर फरार
दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज में वन विभाग की टीम ने रात में गश्त के दौरान अवैध खैर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलियाकलां, खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज में वन विभाग की टीम ने रात में गश्त के दौरान अवैध खैर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। कार्रवाई के दौरान तस्कर वनकर्मियों को देखते ही मौके से फरार हो गए।
वन विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में बेलरायां रेंज की टीम 16-17 अगस्त की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे खैरीगढ़ के पास पेट्रोल पंप के निकट एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी दिखाई दी। टीम के पहुंचते ही चालक और उसका साथी ट्रैक्टर छोड़कर गन्ने के खेतों की ओर भाग निकले।
तलाशी के दौरान ट्रॉली से अवैध रूप से काटे गए खैर के 20 लट्ठे बरामद हुए। वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और लकड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
वन अधिकारियों के मुताबिक बारिश के मौसम को देखते हुए दुधवा की विभिन्न रेंजों में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। अवैध कटान और लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ सप्ताह में बेलरायां रेंज में दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।