Sonbhadra News :अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर चढ़ा वन विभाग के हत्थे, वन अधिनियम के तहत कार्यवाही से हड़कंप
अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर चढ़ा वन विभाग के हत्थे, वन अधिनियम के तहत कार्यवाही से हड़कंप

sonbhadra
7:32 PM, January 1, 2026
अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर चढ़ा वन विभाग के हत्थे, वन अधिनियम के तहत कार्यवाही से हड़कंप
दुद्धी, सोनभद्र।प्रभागीय वनाधिक्कारी रेणुकूट के निर्देश में अवैध कटान व खनन रोकने को लेकर चलाये जा रहे अभियान में बघाडू रेंज के वनकर्मियों ने नगवा कनहर नदी से एक ट्रेक्टर पकड़ लिया, जिसे वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए बघाडू रेंज कार्यालय लाकर खड़ा करा दिया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपुरा गाँव निवासी एक व्यक्ति की ट्रेक्टर बुधवार को दिन -दहाड़े नदी में खनन के लिए गई थी कि मुखबिर ने वन विभाग को सूचना दी कि एक ट्रेक्टर कनहर नदी में अवैध बालू खनन कर लोड करने के फिराक में ख़डी हैं। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई बघाडू वन क्षेत्र की वन कर्मचारियों ने कनहर नदी ट्रेक्टर पकड़ लिया, जिस पर कुदाल तथा कुछ बालू लोड पायी गई।
रेणुकूट डी एफ ओ कमल कुमार ने बताया कि अवैध खनन में बघाडू क्षेत्र के कनहर नदी से एक ट्रैक्टर पकड़ी गई हैं,ट्रेक्टर रेंज कार्यालय ख़डी करवाते हुए वन अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की गई हैं। उन्होंने बताया कि रेणुकूट प्रभागीय क्षेत्र में अवैध कटान एवं अवैध खनन किसी भी क़ीमत पर नहीं होने दी जाएगी।




