Sonbhadra News : अवैध बालू खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर धराया
ग्राम पंचायत जोरूखाड के मलिया नदी से अवैध बालू का खनन करके परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर को पकड़ा जिसे वन रेंज कार्यालय पर लाकर वन अधिनियम की धारा 41,42 व अवैध परिवहन के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

अवैध बालू खनन कर परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर
sonbhadra
3:34 PM, February 20, 2025
धर्मेंद्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । वन रेंज के अंतर्गत कनहर नदी व मालिया नदी के तट पर बसे ग्राम पंचायतों से प्रतिदिन रात्रि को अवैध तरीके से बालू खनन व परिवहन करने में लिप्त दर्जनों ट्रैक्टर दौड़ रहे है। सूचना पर बीती रात्रि को रेंजर इमरान खान के नेतृत्व में वनकर्मियों ने ग्राम पंचायत जोरूखाड के मलिया नदी से अवैध बालू का खनन करके परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर को पकड़ा जिसे वन रेंज कार्यालय पर लाकर वन अधिनियम की धारा 41,42 व अवैध परिवहन के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि कनहर नदी के किनारे बसा ग्राम पंचायत देवढी़, पकरी, जांताजुआ,बोम, बघमनवा,हरपुरा, बैरखड,बरखोरहा, पतरिहा, कोरगी, डुमरा व मालिया नदी के तट पर बस ग्राम जोरूखाड व घिवही में प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर अवैध बालू का खनन करके धड़ल्ले से परिवहन कर रहे हैं। जिसकी सूचना वन विभाग को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दी जाती है परंतु जब वनकर्मी रात्रि को अवैध खनन व परिवहन में लिप्त ट्रैक्टरों को पकड़ने के लिए निकलते हैं तो बालू माफियाओं के द्वारा लोकेशन में लगे व्यक्तियों के द्वारा ट्रैक्टर ड्राइवर को बता दिया जाता है जिसके कारण ट्रैक्टर पकड़ में नहीं आता है। वही बार-बार अवैध खनन व परिवहन की सूचना से आजीज आ चुके रेंजर ने बीती रात्रि को वन कर्मियों के साथ अवैध खनन व परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को पकड़ने की योजना के तहत जोरूखाड ग्राम पंचायत में मलिया नदी से अवैध बालू खनन करके परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर को पकड़ कर वन रेंज कार्यालय लाया गया।
रेंजर इमरान खान ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा पकड़ा गया। ट्रैक्टर दीपक यादव निवासी जोरूखाड का बताया जा रहा है ट्रैक्टर को वन अधिनियम की धारा 41,42 व अवैध परिवहन के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है साथ ही साथ किसी भी सूरत में बालू का अवैध परिवहन व खनन नहीं होने दिया जाएगा।




