Sonbhadra news : जिले के आला अधिकारियों ने जिला जेल का किया त्रिमासिक निरीक्षण
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा जिला कारागार का सोनभद्र का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

sonbhadra
5:56 PM, December 23, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला जेल में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा जिला कारागार का सोनभद्र का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय महिला बंदी बैरक पाठशाला, चिकित्सालय तथा अन्य बैरकों को देखा और बंदियों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों द्वारा जिला कारागार के साफ सफाई व्यवस्था और प्रबंधन से संतोष जताया, तथा भविष्य में भी इसी का प्रकार कार्य किए जाने के निर्देश दिए जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं थे उनके लिए शासकीय अधिवक्ता नियुक्ति करने की कार्यवाही करने हेतु के जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। संपूर्ण निरीक्षण संतोषजनक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सीजेएम सोनभद्र आलोक यादव, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सीएमओ डॉ पी० के० राय के साथ समस्त जिला कारागार स्टॉप भी मौजूद रहे।




