Sonbhadra News : 'सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026' में शीर्ष 4 टीमों ने बनाई नॉकआउट चरण में जगह
“सोनभद्र बैडमिंटन लीग (SBL) टीम चैंपियनशिप 2026” के पहले दिन खेले गए रोमांचक लीग मुकाबलों के बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमों ने नॉकआउट चरण के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

sonbhadra
9:52 PM, May 24, 2026
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग (SBL) टीम चैंपियनशिप 2026” के पहले दिन खेले गए रोमांचक लीग मुकाबलों के बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमों ने नॉकआउट चरण के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे दिन चले कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया।
लीग चरण की समाप्ति के बाद अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों की स्थिति निम्न प्रकार रही —
🥇 प्रथम स्थान – Chandra Maruti Service & Workshop Team
🥈 द्वितीय स्थान – Friends Badminton Club
🥉 तृतीय स्थान – Smash Titans
🏅 चतुर्थ स्थान – MR Institute of Fire & Safety Engineering with Kamakhya Sports Shop
अब ये चारों टीमें प्रतियोगिता के Qualifier एवं Eliminator चरण में आमने-सामने होंगी, जहां से फाइनल की राह तय होगी।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा गया। दूसरे दिन होने वाले नॉकआउट मुकाबलों, समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 24 मई 2026 को सायं 8:00 बजे आयोजित किया जाएगा।




