Sonbhadra News : कल तीन मंत्रियों का एक साथ होगा दौरा
गुरुवार को जिले में यूपी सरकार के तीन मंत्रियों का दौरा ही । जहां वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ0 अरूण कुमार का आगमन हो रहा है ।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण सक्सेना
sonbhadra
11:40 PM, November 20, 2024
गुरुवार को जिले में यूपी सरकार के तीन मंत्रियों का दौरा ही । जहां वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ0 अरूण कुमार का आगमन हो रहा है । वहीं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण व संजीव गोंड़ का भी जनपद में आगमन आ रहा ।
वन एवं पर्यावरण मंत्री सोनभद्र में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मन्दिर स्थापना हेतु भूमि भूजन करेंगे । इसके अलावा फासिल्स पार्क का निरीक्षण करेंगे । इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक व्यापारियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला उद्योग अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारियों एवं समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगें।
वहीं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण व संजीव गोंड़ सलखन रामलीला ग्राउंड पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । इसके अलावा वनाधिकार प्रमाणपत्र के सम्बंध में सर्किट हाउस में बैठक करेंगे ।




