Sonbhadra News : आज फिर तहसीलदार संग वार्ता हुआ विफल, लेखपाल संघ का धरना जारी
उनकी मांग है कि एसडीएम को तत्काल यहां से हटाया जाए। लेखपाल संघ का आरोप है कि एसडीएम मानसिक उत्पीड़न के साथ परेशान करने का काम कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में कार्य नहीं किया जा सकता।

sonbhadra
7:23 PM, October 5, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। रावर्ट्सगंज तहसील में लेखपाल संघ का चल रहा धरना आज सातवें दिन भी जारी रहा । एसडीएम हटाओ नारे के साथ लेखपाल संघ धरने पर डटे रहे। तहसीलदार द्वारा लगातार लेखपाल संघ के साथ वार्ता की जा रही है। दूसरे चरण में की गई वार्ता भी आज विफल रहा । लेखपाल संघ किसी भी कीमत पर वर्तमान एसडीएम के नेतृत्व में काम करने को तैयार नहीं है । उनकी मांग है कि एसडीएम को तत्काल यहां से हटाया जाए। लेखपाल संघ का आरोप है कि एसडीएम मानसिक उत्पीड़न के साथ परेशान करने का काम कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में कार्य नहीं किया जा सकता। इसलिए वे स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। लेखपाल संघ का कहना है कि यदि जल्द वर्तमान एसडीएम का स्थानांतरण नहीं किया गया तो जनपद के सभी तहसीलों में कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । उधर प्रशासन लगातार मामले को शांत करने में जुटा हुआ है लेकिन लेखपाल संघ के मांग के आगे प्रशासन की नहीं चल पा रही है ।
अब देखने वाली बात यह है कि तहसील में लंबे समय से चल रहे हड़ताल की वजह से कामकाज ठप पड़ा हुआ है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन कब तक इस मामले को हल कर सकेगा।




