Sonbhadra News : ट्रेलर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत
पिपरी थाना अंतर्गत बृहस्पतिवार को सायं एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई l उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी l

sonbhadra
9:22 PM, July 9, 2026
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना अंतर्गत बृहस्पतिवार को सायं एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई l उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी ।
थाना प्रभारी पिपरी राजेश जी चौबे ने बताया कि वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित मड़ैया गांव के समीप सायं लगभग 5.30 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक पिपरी से अनपरा की तरफ़ जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में आ गए l उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर काफ़ी तेज होने के कारण बाइक सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । थाना प्रभारी राजेश जी ने बताया कि मृतकों की पहचान छोटू कुमार पुत्र सिद्धनाथ 20 वर्ष , सुनील कुमार पुत्र रामप्यारे 16 वर्ष दोनों निवासी पाटी टोला कुटियाही थाना पिपरी तथा रामबदन 35 वर्ष निवासी रणहोर, थाना अनपरा के रूप में हुई l उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं l




