Sonbhadra News : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
डाला चढ़ाई स्थित खनिज बैरियर के सामने वाराणसी–शक्तिनगर स्टेट हाईवे डिवाइडर कटिंग के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी । जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए ।

sonbhadra
4:58 PM, August 5, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय डाला चौकी क्षेत्र अन्तर्गत डाला चढ़ाई स्थित खनिज बैरियर के सामने वाराणसी–शक्तिनगर स्टेट हाईवे डिवाइडर कटिंग के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर कर पिलर में टकरा गया । जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीसरे युवक को मामूली चोटे आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे डाला चढ़ाई स्थित खनिज बैरियर के सामने वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे डिवाइडर कटिंग के पास तीन युवक एक बाइक से रेनूकूट से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर पिलर में टकरा गया । जिसमें बाइक पर सवाल तीन युवकों में दो को गंभीर और एक को मामूली चोट आई ।
बाइक पर सवार घायलों में शिवम पुत्र स्व0 बजरंगी, आशिक आनंद पुत्र अवि कुमार और चलबाज पुत्र सुरेश तीनों युवक रेनूकुट मलिन बस्ती वार्ड नंबर 1 के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी एंबुलेंस को दिया गया किंतु एंबुलेंस के आने में हो रही विलंब को देखते हुए । स्थानीय लोगों व स्थानीय चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के प्रयास से घायलों को आटो द्वारा सीएससी चोपन भेजा गया।




