Sonbhadra news : तीन वर्षीय मासूम की हत्या, काला पानी खदान से शव बरामद
तीन वर्षीय मासूम विशाल की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे का शव काला पानी खदान से बरामद कर आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है।

AI जेनरेटेड फोटो
sonbhadra
6:36 PM, November 16, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा में तीन वर्षीय मासूम विशाल की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे का शव काला पानी खदान से बरामद कर आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को मझियान टोला गुरमा निवासी मंजू सिंह ने अपने तीन वर्षीय पुत्र विशाल के लापता होने की सूचना दी थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 431/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सत्यम का महिला के घर आना-जाना था। घटना के दिन दोनों ने साथ में शराब पी थी। इसके बाद महिला के घर से चले जाने पर सत्यम बच्चे को अपने साथ ले गया और काला पानी खदान के पास पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव खदान में फेंक दिया।
15 नवंबर को आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुकदमे में हत्या समेत अन्य धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी सत्यम पुत्र भगवान दास निवासी गुरमा को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




