Sonbhadra News : आकाशीय बिजली से तीन महिलाएं झुलसी
आकाशीय बिजली से तीन महिलाएं झुलसी
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
7:02 PM, July 30, 2024
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी । पन्नुगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव में आकाशीय बिजली से एक ही घर कि तीन महिलाएं झुलस गयी सभी का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में कराया गया
जानकारी के अनुसार पन्नुगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव में मंगलवार को करीब 4 बजे गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली एक परिवार के घर के बाहर गीरी जिसकी चपेट में घर के अन्दर मौजूद तीन महिलाएं चंपा पत्नी राजेश उम्र 24 वर्ष,जीरावती पत्नी नागेन्द्र उम्र 38 वर्ष एवं चमेली पत्नी भोला उम्र 65 वर्ष झुलस गयी आनन फानन में आस पड़ोस के लोगों द्वारा सभी को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां डाक्टर द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया सभी कि स्थिति ख़तरे से बाहर है।




