Sonbhadra News: सड़क हादसे मे तीन लोग घायल, एक रेफर
घोरावल क्षेत्र मे घोरावल सब्जीमंडी और हनुमान मंदिर खरुआव के पास सड़क दुर्घटना मे 3 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी घोरावल ले जाया गया। जिसमे से एक लड़की को ज्यादा चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

sonbhadra
11:09 PM, October 10, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र मे बृहस्तिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे मे कुल तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना मे घायल मासूम को ज्यादा चोट आने से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।क्षेत्र मे खरुआव हनुमान मंदिर के पास बाइक की चपेट में आने से खरुआव गांव की रहने वाली पुष्पा 10 वर्ष पुत्री दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गई। राम प्रवेश 30 पुत्र स्व राम प्रसाद निवासी रावर्ट्सगंज जोकि घोरावल ड्यूटी करने के बाद अपने घर जा रहा था। हनुमान मंदिर के पास बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान पुष्पा बाइक की चपेट मे आ गई। उसके पैर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने पुष्पा का पैर फैक्चर बताया और जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार रामप्रवेश को भी चोट लगी। जिसका उपचार सीएचसी में हुआ।दूसरी घटना सब्जी मंडी में हुई। बाइक सवार गोलू विश्वकर्मा 18 वर्ष पुत्र पॉपुलर निवासी नेवारी थाना जुगैल जोकि घोरावल सब्जी मंडी मे काम से गया था। जहां अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।




