Sonbhadra News : बभनी में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत
बभनी क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी ।
sonbhadra
9:12 PM, September 16, 2024
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत के डगडउवा टोला में सोमवार की शाम नदी में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार रानी 17 पुत्री वंश बहादुर खरवार निवासी डगडउवा टोला बभनी सोमवार को शाम करीब तीन बजे अपने सहेलियों के साथ घर से पांच सौ मीटर दूर नदी में नहाने गई थी। सभी सहेलियां नदी में नहाने लगी। नहाते समय रानी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।
रानी को डूबते देख सहेलियों ने पहले बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल हो गई और रानी पानी में डूब गई। पानी में डूबने के बाद साथ गई सहेलियों ने घर आकर परिजनों को बताई। यह सुनते ही परिजन दौड़कर नदी पर गये और रानी को ढूंढने लगे। काफी देर बाद नदी रानी को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत की खबर लगते ही घर मे चीख-पुकार शुरू हो गई। रानी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय तथा उप निरीक्षक शशिकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
वहीं दूसरी घटना में तिरकटवा टोला निवासी सोनामती पत्नी स्वगीर्य गणेश गोड़ उम्र करीब 40 वर्ष प्लास के पेड़ में फांसी लगाकर कर जान दे दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया गया।
तीसरी घटना सुरेन्द्र अगरिया पुत्र राधे ऊर्फ राम लोचन निवासी बभनी थाना के डूभा गांव का है उम्र 26वर्ष अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया




