Sonbhadra News : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो जख्मी

करमा थाना क्षेत्र स्थित करकी गांव के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मेडिकल...

news-img

एनिमेटेड फोटो....

sonbhadra

8:19 AM, March 25, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । करमा थाना क्षेत्र स्थित करकी गांव के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक और घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस घायलों के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करकी गांव के समीप देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जबकि तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्य जौनपुर निवासी दंपति जय सिंह तथा उनकी पत्नी सरिता सिंह के रूप में हुई है जबकि समाचार लिखे जाने तक तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के समय एक बाइक सवार कान में ईयरफोन लगाकर गाड़ी चला रहा था, जिससे सामने से आ रही बाइक का उसे आभास नहीं हो सका और यह भीषण दुर्घटना हो गई, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संज्ञान लेते हुए करमा थाना व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए साथ ही मृतकों की शीघ्र पहचान कर परिजनों को सूचित करने तथा दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने को निर्देशित किया है। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.