Sonbhadra News : दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल,इलाज जारी
सलैयाडीह गांव में दो बाइक सवारों में जोरदार टक्कर में घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद दुद्धी भेजा गया

sonbhadra
8:44 AM, February 27, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम लगभग दो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी अंगद पासवान उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र मुंद्रीका पासवान, अमरेश खरवार उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र उमेश खरवार तथा सुखडा ग्राम पंचायत निवासी देवबंद यादव उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र चंद्रबली यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया, वहीं अमित खरवार उम्र लगभग 20 पुत्र जेठू खरवार का सर में कट जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है ।घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेजा गया।



